|
स्वर्णमयी लंका न मिले मा
|
|
स्वर्णमयी लंका न मिले मा , अवधपुरी की धूल मिले
सोने में कांटे चुभते है , मिटटी में हैं फूल खिले
इन्द्रासन वैभव नही प्यारा , माता की गोद दुलारी
नमो नम: जगजननी तेरे कण कण पर सुत बलिहारी
पुष्पों की शय्या न मिले , मां कदम कदम पर शूल मिले------------------
तेरा सुख सर्वस्व हमारा , तेरा दु:ख आह्वान बने
तेरा मान बढ़ाते जाऐं , मृत्यु विजय की शान बने
आजीवन पतवार चलाएं , धार मिले या फूल मिले -------------------------
नयनों में ज्यातित रहना मां , सिर पर वर का कर धरना
रग रग में जीवन भरना मां , तुम्हीं प्रेरणा का झरना
जीवन भक्ति समर्पित हो नित , अमृत रस में मूल मिले । -----------------
|
|