|
निज गौरव को निज वैभव को
|
|
निज गौरव को निज वैभव को क्यों हिन्दू बहादुर भूल गए ?
उपदेश दिया जो गीता में जो क्यों सुनना सुनाना भूल गए ? रावण ने सिया चुराई थी , सोने की लंका जलाई थी
जब लाखों सीते हरा गयीं , क्यों लंका जलाना भूल कए ?
कान्हा ने रास रचाया था , दुष्टों पर चक्र चलाया था
अब रास रचाना याद रहा क्यों चक्र चलाना भूल गए ?
राणा ने राह दिखाई थी , शिवराज ने भी अपनाई थी
जिस राह पे बन्दा वीर चला , उस राह पे चलना भूल गए ?
निज गौरव को निज वैभव को क्यों हिन्दू बहादुर भूल गए ?
उपदेश दिया जो गीता में जो क्यों सुनना सुनाना भूल गए ?
|
|