|
बने हम हिन्द के योगी
|
|
बने हम हिन्द के योगी , धरेगें ध्यान भारत का
उठाकर धर्म का झंडा , करें उत्थान भारत का ।
गले में शील की माला , पहनकर ज्ञान की कफनी
पकड़कर त्याग का झंडा , करें उत्थान भारत का । बने हम हिन्द ------------------------
जला कर कष्ट की होली , उठा कर ईष्ट की झोली
जमा कर सन्त की टोली , करें उत्थान भारत का । बने हम हिन्द --------------
स्वरों में तान भारत की , है मुख में आन भारत की
नसों में रक्त भारत का , नयन में मूर्ति भारत की । बने हम हिन्द -------------
हमारें जन्म का सार्थक , हमारें मोक्ष का कारण
हमारें स्वर्ग का साधन , यही उत्थान भारत का । बने हम हिन्द ------------------------
|
|