|
हम बदल देंगे सारा जमाना ।
|
|
संगठन हम करें , आफतों से लड़ें , हमने ठाना , हम बदल देंगे सारा जमाना ।
शेर शिवराज की तेग खड़गे , बोली हर हर महादेव गरजे
शक्ति हो साथ में , भगवा हो हाथ में , बढ़ते जाना , हम बदल देंगें सारा जमाना ।
वीर प्रताप के शेरों जागों , वीर बन्दा की शमशीर जागो , बज रहा है बिगुल ,
नौजवां तू निकल ,रण में जाना , हम बदल देंगें सारा जमाना ।
वीर केशव ने यह गीत गाया , राम राज्य का डंका बजाया
हम जियें या मरें ,हर बला से लड़ें , हमने ठाना , हम बदल देंगें सारा जमाना ।
|
|